922 Views
छठ पर्व : डूबते सूर्य को दिया जायेगा अर्घ्य : (chhath-pooja-2018)
छठ पर्व एक महापर्व है इसे भारत के कई हिस्सों में बडे धूम धाम से मनाया जाता है. यह पर्व स्त्री पर्व होता है. जानते है छठ पर्व के बारे में:
- तिथि: कार्तिक शुक्ल षष्ठी तिथि ( इस वर्ष 13/11/2018)
- खरना: कार्तिक शुक्ल पंचमी तिथि ( इस वर्ष 12/11/2018)
- भारत के प्रमुख राज्य जहा छठ पर्व का विशेष महत्व है: बिहार, झारखण्ड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के कुछ इलाकों में मनाया जाता है.
- 4 दिन तकचलने वाला यह पर्व अब पूरे भारत में मनाया जाता है.
- किस लिए मनाया जाता है? – सूर्य की उपासना के लिए यह पर्व 4 दिनों को महापर्व होता है.
- क्या-2 होता छठ पर्व में:
- इसका आरंभ नहाय- खाय से होता है. इसमे आप एक समय भोजन करते है. और मन को शुद्ध करते है जोकी अगले दिन यानि खरना के दिन पूरा होता है.
- खरना: इसका मतलब शुद्धिकरण होता है. इस व्रती व्यक्ति पूरी तरह से शुद्ध हो कर. कुलदेवता, सूर्यदेव और छठ मैय्या की पूजन करते है. और इन्हे गुढ़ से बनी खीर अर्पित की जाती है.
- खरना के बाद व्रती को ब्रम्हचर्य का पालन पूरे दो दिन तक करना होता है. और शयन भूमि पर होता है.