25/9 /2018 – भारतीय मीडिया “आज की बात -देश की – न्यूज़ हेडलाइंस” मुख्य खबरे अब एक ही पेज पर
इंदौर : 25/09 /2018 – भारतीय मीडिया “आज की बात देश की न्यूज़ हेडलाइंस” मुख्य खबरे अब एक ही पेज पर.
बीजेपी के बागी नेता यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट देगी AAP:
दिल्ली : आम आदमी पार्टी बीजेपी के २ बागी नेता यशवंत और शत्रुग्न सिन्हा को नई दिल्ली की लोकसभा सीट से चुनाव के मैदान में उतारेगी। पार्टी के अनुसार यशवंत सिन्हा को नई दिल्ली और शत्रुग्न सिन्हा को पश्चिमी दिल्ली से चुनाव में खड़ा करने की सुगबुगाहट है।
अरविंद केजरीवाल के मानव तस्कर सरगना प्रभा मुन्नी का फ़ोटो वायरल:
दिल्ली : दिल्ली २३ सितम्बर को पंजाबी बाग़ से प्रभा मुन्नी नाम की महिला को गिरफ्तार किया था. जिसे पुलिस टीम ने लड़कियों की तस्करी की सरगना बतया है. और वह लगभग पिछले 5 सालो से फरार चल रही है। प्रभा मुन्नी ये गिरोह एक NGO की आड़ में चला रही थी।
सर्जिकल स्ट्राइक के दो साल पूरे होने की ख़ुशी में धूमधाम से मनेगी वर्षगांठ :
दिल्ली : सर्जिकल स्ट्राइक की द्वितीय वर्षगांठ पर PM मोदी भी शामिल होंगे। और इसे “पराक्रम पर्व” के रूप में मनाया जायेगा। यह कार्यक्रम देश की राजधानी दिल्ली में इंडिया गेट पर 28 सितम्बर को रखा जायेगा। जिसमे कैलाश खेर जैसे कलाकार देशभक्ति के कार्यक्रमो की प्रस्तुति पटल पर रखेंगे।
युवाओ की चिंता बड़ी बेरोजगारी से युवाओं में खलबली :
दिल्ली : देश की नौजवान पीढ़ी आज चिंता ग्रस्त है क्यों की वह राजकीय सिस्टम की मार झेल रहा है. और ना तो प्राइवेट सेक्टर और नाही गवर्मेंट सेक्टर में उनकी जॉब की तलाश पूरी हो रही है। वहीं युवाओं का एक बड़ा तपका यह भी मानता है कि उनकी कुशलता से इन सरकारी पुराने घीसे – पीटे तंत्र से वे कई गुना अच्छा तंत्र इस देश को दे सकते है।